05
Aug
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार देर सायं अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी व सुपुत्र अनिकेत और सुपुत्री वंशिका के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित विश्वविख्यात श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकुर श्री बांके बिहारी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे आज यहां वृंदावन की पावन धरती पर श्री बांके बिहारी लाल सहित राधा वल्लभ लाल जी और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।…
