02
Aug
चंडीगढ़(नवल किशोर):प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान’ का शुभारंभ किया। यह 100 सप्ताह का अभियान युवाओं को सतत जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध संगठित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ से इस राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
