28
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार के कर्मचारियों एवं हरियाणा कैडर के अखिल भारतीय सेवा (आईएएस) अधिकारियों की वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की वार्षिक विवरणी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। राज्य सरकार के सभी जीपीएफ अभिदाता प्रधान महालेखाकार (A&E) कार्यालय की वेबसाइट https://cag.gov.in/ac/haryana/en पर जाकर अपनी वार्षिक विवरणी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभिदाताओं को अपना सीरीज़ कोड, जीपीएफ खाता संख्या तथा कर्मचारी पिन/पासवर्ड दर्ज करना होगा। विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए वर्ष 2025-26 की वार्षिक जीपीएफ विवरणी डिजीलॉकर पर भी…
