Punjab Congress

पंजाब में कांग्रेस CM फेस घोषित नहीं करेगी, पायलट बोले-AAP से मुख्य मुकाबला

प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट जल्दी पंजाब आने वाले हैं और अब उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर खुलकर बात करनी शुरू कर दी। सचिन पायलट ने साफ कर दिया कि कांग्रेस पंजाब में राहुल गांधी के फेस पर चुनाव लड़ेगी और सभी नेता एकजुट होकर काम करेंगे। चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित नहीं किया जाएगा। पायलट ने कहा कि पंजाब में उनका मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से है। उनका तर्क है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। शिरोमणि अकाली दल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि…
Read More
पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान, राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को भेजा मानहानि नोटिस

पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान, राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को भेजा मानहानि नोटिस

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी मानहानि नोटिस भेजा है। वड़िंग ने आरोप लगाया है कि मुस्तफा ने हाल ही में एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ झूठे, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए, जिससे उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।  मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व पंजाब DGP होने के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं। वह पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। मुस्तफा ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस हाईकमान…
Read More
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी, चन्नी-वड़िंग खेमों में खींचतान; बाजवा की राहुल गांधी से मुलाकात

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी, चन्नी-वड़िंग खेमों में खींचतान; बाजवा की राहुल गांधी से मुलाकात

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच नेतृत्व को लेकर मतभेदों के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा की राहुल गांधी से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।  पंजाब कांग्रेस में विवाद मुख्य रूप से संगठन की कमान और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर है। कांग्रेस हाईकमान ने राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखा है, जबकि चन्नी को कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पार्टी में दो अलग-अलग सत्ता केंद्र बनने की चर्चा तेज हुई है।  इसी बीच प्रताप सिंह बाजवा…
Read More
पंजाब कांग्रेस में टिकट को लेकर फिर घमासान, रंधावा ने वड़िंग के रुख को दी चुनौती; राहुल गांधी तक पहुंचा विवाद

पंजाब कांग्रेस में टिकट को लेकर फिर घमासान, रंधावा ने वड़िंग के रुख को दी चुनौती; राहुल गांधी तक पहुंचा विवाद

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। सुखजिंदर सिंह रंधावा के एक बयान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की टिकट वितरण संबंधी नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला ऐसे समय सामने आया है, जब 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में तैयारियां तेज हो रही हैं।  दरअसल, राजा वड़िंग ने कहा था कि कांग्रेस एक ही परिवार के दो सदस्यों को विधानसभा चुनाव में टिकट देने के पक्ष में नहीं है। इसके विपरीत रंधावा ने खन्ना के इस्सरू में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अगर परिवार के सदस्य चुनाव जीतने की क्षमता रखते…
Read More
पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, राहुल गांधी से मिले प्रताप बाजवा; चन्नी कैंप के बाद हाईकमान के सामने रखेंगे पक्ष

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, राहुल गांधी से मिले प्रताप बाजवा; चन्नी कैंप के बाद हाईकमान के सामने रखेंगे पक्ष

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की ओर से पार्टी कार्यक्रमों में उनके समर्थन में नारेबाजी और राजा वड़िंग के नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।  पंजाब कांग्रेस में विवाद उस समय और खुलकर सामने आया, जब पार्टी हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखनेका फैसला किया और चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया। इसके बाद चन्नी समर्थकों ने उन्हें 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने…
Read More
पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रम में फिर विरोध, खन्ना-मालेरकोटला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग के खिलाफ नारेबाजी

पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रम में फिर विरोध, खन्ना-मालेरकोटला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग के खिलाफ नारेबाजी

पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों के दौरान पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आई। खन्ना और मालेरकोटला में कांग्रेस के कार्यक्रमों के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं भूपेश बघेल और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ विरोध और नारेबाजी देखने को मिली। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब कांग्रेस राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटी है।  पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग इन दिनों अलग-अलग जिलों में 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को…
Read More
लुधियाना में कांग्रेस के कार्यक्रम में दिखी गुटबाजी, राजा वड़िंग और भूपेश बघेल की मौजूदगी में आशु समर्थकों ने की नारेबाजी

लुधियाना में कांग्रेस के कार्यक्रम में दिखी गुटबाजी, राजा वड़िंग और भूपेश बघेल की मौजूदगी में आशु समर्थकों ने की नारेबाजी

लुधियाना में आयोजित पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल मौजूद थे। इसी दौरान भारत भूषण आशु के समर्थकों ने नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।  कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। भूपेश बघेल ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, राजा वड़िंग ने भी व्यक्तिगत गुटों के बजाय पार्टी…
Read More
दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन; भूपेश बघेल, राजा वड़िंग और चन्नी रहे मौजूद

दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन; भूपेश बघेल, राजा वड़िंग और चन्नी रहे मौजूद

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला सहित चुनाव समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियान की रूपरेखा तय करना था।  बैठक ऐसे समय हुई है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं और गुटबाजी की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि फिलहाल फोकस संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा चुनाव की…
Read More
पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व संकट राहुल गांधी के फैसले पर टिका; गुटीय कलह खत्म करने की कोशिश में हाईकमान

पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व संकट राहुल गांधी के फैसले पर टिका; गुटीय कलह खत्म करने की कोशिश में हाईकमान

चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब एक नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है। हफ्तों की बातचीत के बाद भी जब कोई आम सहमति नहीं बन पाई, तो अब उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर अंतिम फैसला राहुल गांधी पर छोड़ देगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल के बीच कई दौर की चर्चा के बावजूद राज्य के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने में सफलता नहीं मिल सकी है।…
Read More
पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक आज दिल्ली में, राहुल गांधी-खड़गे करेंगे मंथन; संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस

पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक आज दिल्ली में, राहुल गांधी-खड़गे करेंगे मंथन; संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस

पंजाब कांग्रेस को लेकर आज नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे, आगामी चुनावों की रणनीति और राज्य इकाई में जारी गुटबाजी पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।  सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन में एकजुटता लाने पर विशेष जोर देगा। हाल के दिनों में कई वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद सामने आए हैं, जिन्हें दूर करने के लिए…
Read More