22
Jul
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला सहित चुनाव समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियान की रूपरेखा तय करना था। बैठक ऐसे समय हुई है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं और गुटबाजी की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि फिलहाल फोकस संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा चुनाव की…
