04
Oct
पंजाब कांग्रेस में हालिया बदलाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे रिदमजीत सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। रिदमजीत सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें चन्नी सरकार के 111 दिनों के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों और योजनाओं को दिखाया गया है। वीडियो में एक गाने के जरिए चन्नी सरकार के कामकाज को सामने रखा गया है। इस पोस्ट में ‘गुड्डा-गुड्डी’ शब्द के संदर्भ ने राजनीतिक चर्चा को और बढ़ा दिया है। रिदमजीत सिंह की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है।…
