12
Aug
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की ओर से पार्टी कार्यक्रमों में उनके समर्थन में नारेबाजी और राजा वड़िंग के नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस में विवाद उस समय और खुलकर सामने आया, जब पार्टी हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखनेका फैसला किया और चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया। इसके बाद चन्नी समर्थकों ने उन्हें 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने…
