15
Aug
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। सुखजिंदर सिंह रंधावा के एक बयान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की टिकट वितरण संबंधी नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला ऐसे समय सामने आया है, जब 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में तैयारियां तेज हो रही हैं। दरअसल, राजा वड़िंग ने कहा था कि कांग्रेस एक ही परिवार के दो सदस्यों को विधानसभा चुनाव में टिकट देने के पक्ष में नहीं है। इसके विपरीत रंधावा ने खन्ना के इस्सरू में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अगर परिवार के सदस्य चुनाव जीतने की क्षमता रखते…
