16
Jul
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब एक नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है। हफ्तों की बातचीत के बाद भी जब कोई आम सहमति नहीं बन पाई, तो अब उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर अंतिम फैसला राहुल गांधी पर छोड़ देगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल के बीच कई दौर की चर्चा के बावजूद राज्य के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने में सफलता नहीं मिल सकी है।…
