15
Jul
पंजाब कांग्रेस को लेकर आज नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे, आगामी चुनावों की रणनीति और राज्य इकाई में जारी गुटबाजी पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन में एकजुटता लाने पर विशेष जोर देगा। हाल के दिनों में कई वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद सामने आए हैं, जिन्हें दूर करने के लिए…
