21
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 21 जुलाई, 2026 को स्कोप्ये में भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापारिक मंच में उद्घाटन भाषण दिया। इस अवसर पर उत्तर मैसिडोनिया गणराज्य की राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा, उत्तर मैसिडोनिया सरकार के सदस्य, भारत और उत्तर मैसिडोनिया के बिजनेस लीडर्स और दोनों देशों के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्तर मैसिडोनिया में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यह दोनों देशों के साझा हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति भारत की गहरी रुचि को दर्शाता है।…
