यूपी CM से उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ(राजीव शर्मा):उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सिख समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। सरदार परविंदर सिंह ने सिख समाज की विभिन्न अपेक्षाओं एवं सुझावों से सीएम योगी को अवगत कराया तथा समाज के हितों से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान एवं समरसता के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरदार परविंदर सिंह द्वारा समाज हित, धार्मिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

सरदार परविंदर सिंह ने सिख समाज के प्रति मुख्यमंत्री के स्नेह, सहयोग एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा समाज के कल्याण हेतु उनके नेतृत्व में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *