PresidentOfIndia

12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राष्ट्रपति का सम्मान समारोह, उत्कृष्ट बुनकरों को मिले प्रतिष्ठित पुरस्कार

12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राष्ट्रपति का सम्मान समारोह, उत्कृष्ट बुनकरों को मिले प्रतिष्ठित पुरस्कार

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (8 अगस्त, 2026) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुईं और संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए। इस अवसर पर भारत की समृद्ध और विविध हथकरघा बुनाई परंपराओं के सम्मान में चार स्मारक डाक टिकट भी जारी किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हथकरघा सदियों से भारत की सभ्यता की विकास यात्रा का अभिन्न अंग रहा है। इसमें हमारे राष्ट्र की असाधारण विविधता दिखाई देती है और इसने हमारी क्षेत्रीय विशिष्टताओं को…
Read More
उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उज्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्री, महामहिम श्री सईदोव बख्तियार ओदिलोविच ने आज, 3 अगस्त, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में श्री ओदिलोविच और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और सभ्यतागत संबंध हैं जिनकी जड़ें प्राचीन व्यापारिक मार्गों से जुड़ी हैं। उन्होंने यह उल्लेख किया कि वास्तुकला, भाषा, खान-पान, संगीत और धार्मिक परंपराओं जैसी साझी विरासत ने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल में…
Read More
भारत की राष्‍ट्रपति ने कटक स्‍थित जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया

भारत की राष्‍ट्रपति ने कटक स्‍थित जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 3 अगस्‍त 2026 को कटक, ओडिशा में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा की समृद्ध परंपरा की धरती रही है। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की इस पावन भूमि ने सदियों से समावेश, करुणा और मानव-कल्याण का संदेश दिया है। कटक का यह क्षेत्र भी ‘उत्कल गौरव’ मधुसूदन दास, ‘कर्मवीर’ गौरीशंकर राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, और बीजू पटनायक जैसे महान विभूतियों की जन्म भूमि है। यह उत्कलमणि ’पंडित गोपबंधु दास और ‘उत्कल केसरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब की…
Read More
भारत की राष्ट्रपति ने जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं के एक समूह से संवाद किया

भारत की राष्ट्रपति ने जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं के एक समूह से संवाद किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आज (31 जुलाई, 2026) अटल इनोवेशन मिशन के जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं के एक समूह ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति ने इन नवाचारकर्ताओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उनके नवाचारों को देखा और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अपने व्यापक स्वरूप और नवाचार की भावना का उपयोग करके जमीनी स्तर के नवाचार में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जमीनी स्तर के नवाचार हमारी जरूरतों…
Read More
बस्तर संभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

बस्तर संभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):बस्तर संभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें बस्तर पंडुम 2026 के विजेतागण तथा बस्तर के परगना मांझी और चालकी शामिल थे, आज (30 जुलाई, 2026) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है; बल्‍कि यह बस्तर की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। इसका उद्देश्य…
Read More
कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में कई नई पहल शुरू कीं

कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में कई नई पहल शुरू कीं

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 जुलाई, 2026 को अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आज 28 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति सम्‍पदा में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों के उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों में शामिल हुईं। आज शुरू की गई पहलों का विवरण नीचे दिया गया है: आगंतुकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रपति भवन का ई-ऑडियो गाइड शुरू किया गया। ऐप-आधारित यह ई-ऑडियो गाइड हिंदी, अंग्रेज़ी और 14 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसका सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) मॉड्यूल भी आगंतुकों…
Read More
भारत की राष्‍ट्रपति ने रोमानिया में भारतीय समुदाय के सदस्‍यों को संबोधित किया

भारत की राष्‍ट्रपति ने रोमानिया में भारतीय समुदाय के सदस्‍यों को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):रोमानिया की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम दिन (25 जुलाई, 2026) को भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया में भारत के राजदूत द्वारा बुखारेस्ट में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय और 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और श्री विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी उपस्थित थे। रोमानिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के उत्साहित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भले ही वे भारत से काफी दूर…
Read More
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 24 जुलाई 2026 को बुखारेस्ट में भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में रोमानिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री निकुसोर डैन, रोमानिया सरकार के सदस्यगण, भारत और रोमानिया के बिजनेस लीडर्स तथा दोनों देशों के उद्योग संघों के प्रतिनिधि उपस्‍थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप के प्रमुख संपर्क बिंदु पर स्थित रोमानिया, अपनी रणनीतिक स्थिति, अत्‍यन्‍त कुशल मानव संसाधन, उन्नत औद्योगिक क्षमता और यूरोपीय संघ के साथ सुदृढ़ एकीकरण के कारण भारत का एक स्वाभाविक और महत्त्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है। रोमानिया…
Read More
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 21 जुलाई, 2026 को स्कोप्‍ये में भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्‍यापारिक मंच में उद्घाटन भाषण दिया। इस अवसर पर उत्‍तर मैसिडोनिया गणराज्य की राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा, उत्‍तर मैसिडोनिया सरकार के सदस्य, भारत और उत्‍तर मैसिडोनिया के बिजनेस लीडर्स और दोनों देशों के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्तर मैसिडोनिया में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यह दोनों देशों के साझा हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति भारत की गहरी रुचि को दर्शाता है।…
Read More
मोल्दोवा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई मजबूती

मोल्दोवा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई मजबूती

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (20 जुलाई, 2026) की सुबह मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ पहुंचीं। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की यह पहली यात्रा है। इस राजकीय यात्रा पर राष्ट्रपति के साथ श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और श्री विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी गए हैं। चिशिनाउ अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर, राष्ट्रपति का स्वागत मोल्दोवा गणराज्य के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, श्री मिहाई पॉपसोई ने किया। बाद में,…
Read More