SwissConfederation

भारत की राष्ट्रपति ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति की मेजबानी की

भारत की राष्ट्रपति ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति की मेजबानी की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 5 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति महामहिम श्री गी पारमेलां का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति पारमेलां का भारत में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों पर आधारित सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, संस्कृति तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित अनेक क्षेत्रों में व्यापक सहयोग है। दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान से…
Read More