03
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उज्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्री, महामहिम श्री सईदोव बख्तियार ओदिलोविच ने आज, 3 अगस्त, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में श्री ओदिलोविच और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और सभ्यतागत संबंध हैं जिनकी जड़ें प्राचीन व्यापारिक मार्गों से जुड़ी हैं। उन्होंने यह उल्लेख किया कि वास्तुकला, भाषा, खान-पान, संगीत और धार्मिक परंपराओं जैसी साझी विरासत ने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल में…
