PresidentOfIndia

भारत की राष्ट्रपति ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा की राष्‍ट्रपति, महामहिम श्रीमती माया सैंडू के साथ आज, 20 जुलाई 2026 को मोल्दोवा के चिशिनाउ में भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया। अपने उद्घाटन संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मोल्दोवा के बीच वर्ष 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। हमारे संबंध परस्‍पर सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और शांति, विकास एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति साझी प्रतिबद्धता पर आधारित है। राष्ट्रपति ने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की ओर अग्रसर, भारत ऐसी साझेदारियों को आगे…
Read More
भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

भारत की राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है। राष्ट्रपति यह जानकर प्रसन्‍न हुईं कि डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी जीतने के लिए इस वर्ष कुछ नई टीमें भी प्रतिस्‍पर्धा करेंगी, जिनमें…
Read More
भारत की राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 1 जुलाई, 2026 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमु में आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह न केवल उत्सव मनाने का दिन है, बल्कि इस नए संस्थान की विकास-यात्रा का एक निर्णायक चरण भी है। उन्होंने कहा, मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भविष्य के लिए पूर्णतः तैयार संस्थान बनने के लिए यह विश्वविद्यालय एक दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों…
Read More
भारत की राष्ट्रपति ने सेना इंजीनियरी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की

भारत की राष्ट्रपति ने सेना इंजीनियरी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 25 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में सेना इंजीनियरी सेवा (एमईएस) के वर्ष 2023 और 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सेना इंजीनियरी सेवा हमारे देश के डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ है। हमारे देश के सामरिक महत्व के प्रतिष्ठानों का निर्माण और रखरखाव करके यह हमारे सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सेना इंजीनियरी सेवा के अधिकारियों का कौशल, समर्पण और कठोर परिश्रम यह सुनिश्चित करने की दृष्‍टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है…
Read More