28
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 जुलाई, 2026 को अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आज 28 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति सम्पदा में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों के उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों में शामिल हुईं। आज शुरू की गई पहलों का विवरण नीचे दिया गया है: आगंतुकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रपति भवन का ई-ऑडियो गाइड शुरू किया गया। ऐप-आधारित यह ई-ऑडियो गाइड हिंदी, अंग्रेज़ी और 14 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसका सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) मॉड्यूल भी आगंतुकों…
