27
Aug
नई दिल्ली (राजीव शर्मा):भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों (2025 बैच) तथा भूटान के दो राजनयिकों ने, जो वर्तमान में सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान में प्रवेश प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, आज (27 अगस्त, 2026) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने, राष्ट्र हित के लिए कार्य करने, तथा विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को सुदृढ़ करने का गौरव और दायित्व प्राप्त होगा।…
