22
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 22 जुलाई, 2026 को उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ मिलकर स्कोप्ये शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के थे, लेकिन उनका संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि गांधी जी के जीवन ने यह दिखाया है कि सत्य और अहिंसा दुर्बलता के लक्षण नहीं हैं, बल्कि न्याय, सम्मान और स्वतंत्रता हासिल करने के शक्तिशाली साधन हैं। जब विश्व संघर्ष, असहिष्णुता और विभाजन का…
