22
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 22 अक्तूबर, 2026 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि नुआखाई मिलन समारोह केवल एक सांस्कृतिक समारोह नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने, और भारतीय जीवन-मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी कृषि परंपरा को संजो…
