07
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस दिन देश अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाता है। उन्होंने देश के बुनकरों तथा कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पीढ़ियों से वे अपनी शिल्पकारी के माध्यम से भारत की शाश्वत परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध करते आए हैं। श्री मोदी ने हथकरघा क्षेत्र को समर्थन देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसे ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण…
