Gurpreet Singh

3520 Posts
कोयला संकट से पंजाब की बिजली व्यवस्था पर बढ़ा खतरा, निजी थर्मल प्लांटों में महज एक सप्ताह का स्टॉक

कोयला संकट से पंजाब की बिजली व्यवस्था पर बढ़ा खतरा, निजी थर्मल प्लांटों में महज एक सप्ताह का स्टॉक

पंजाब (गुरप्रीत सिंह):पंजाब की बिजली स्थिति पर नया दबाव बन गया है क्योंकि देशव्यापी कोयला आपूर्ति संकट ने राज्य के दो प्रमुख निजी थर्मल प्लांटों को खतरनाक स्टॉक श्रेणी में धकेल दिया है, जिससे लगातार बिजली कटौती की चिंताएँ बढ़ गई हैं। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की 4 सितंबर की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार भारत भर के कई कोयला-आधारित पावर प्लांट गंभीर रूप से कम ईंधन भंडार के साथ चल रहे हैं। पंजाब के तालवंडी साबो और राजपुरा थर्मल प्लांट इन सुविधाओं में सबसे गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। तालवंडी साबो थर्मल पावर प्लांट, जिसकी क्षमता 1,980 मेगावाट…
Read More
जस्टिस अश्वनि कुमार मिश्रा की नियुक्ति पर पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक

जस्टिस अश्वनि कुमार मिश्रा की नियुक्ति पर पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक

पंजाब (गुरप्रीत सिंह):पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अश्वनि कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच पंजाब कैबिनेट ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक आज बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने की संभावना है। मंत्रियों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें चंडीगढ़ से बाहर मौजूद मंत्रियों को अपने-अपने जिलों के उपायुक्त कार्यालयों से जुड़ने को कहा गया है। यह कदम उस आधिकारिक अधिसूचना के बाद आया है, जिसमें जस्टिस मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की पुष्टि की गई…
Read More
हिमाचल के 44 इंजीनियरिंग स्टूडेंट जापान रवाना: CM सुक्खू ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी; मेडिकल छात्रों को भी विदेश भेजने की तैयारी

हिमाचल के 44 इंजीनियरिंग स्टूडेंट जापान रवाना: CM सुक्खू ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी; मेडिकल छात्रों को भी विदेश भेजने की तैयारी

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बीटेक छात्रों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए वर्चुअली रवाना किया। यह एक्सपोजर विजिट 6 से 12 सितंबर तक चलेगी। इस दल में 24 छात्र और 20 छात्राएं शामिल हैं। ये छात्र जापान के कई बड़े शिक्षण, अनुसंधान और औद्योगिक संस्थानों का दौरा करेंगे। इनमें टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, जेएएक्सए त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो, जेएएल एयरोस्पेस फैक्ट्री, क्योसेरा फैक्ट्री और ओसाका के अलग-अलग उद्योग शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रों को अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और…
Read More
हरिके पत्तन में खालड़ा की याद में बनेगा स्मारक: अकाल तख्त में बरसी पर SGPC का ऐलान; धामी ने विदेशों में सिखों पर हमलों पर जताई चिंता

हरिके पत्तन में खालड़ा की याद में बनेगा स्मारक: अकाल तख्त में बरसी पर SGPC का ऐलान; धामी ने विदेशों में सिखों पर हमलों पर जताई चिंता

मानवाधिकारों के रक्षक शहीद जसवंत सिंह खालड़ा और अन्य शहीदों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धा के साथ शहीदी दिवस मनाया गया। गोल्डन टेंपल परिसर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी के स्थान पर आयोजित समागम में बड़ी संख्या में संगत और पंथक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सिख कौम में शहीदों का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा…
Read More
‘रावी दे कंडे’ की टीम गोल्डन टेंपल में नतमस्तक: संगत के साथ गुरबाणी सुनी, 10 सितंबर से शुरू होगी शूटिंग; नए साल पर होगी रिलीज

‘रावी दे कंडे’ की टीम गोल्डन टेंपल में नतमस्तक: संगत के साथ गुरबाणी सुनी, 10 सितंबर से शुरू होगी शूटिंग; नए साल पर होगी रिलीज

पंजाबी फिल्म ‘रावी दे कंडे’ की स्टार कास्ट आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुई। इस दौरान फिल्म की टीम ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका और नए प्रोजेक्ट की चढ़दी कला और सफलता के लिए अरदास की। डायरेक्टर जतिंदर चौहान और मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री संदीप कौर सिद्धू समेत फिल्म की स्टार कास्ट ने गुरुबाणी का कीर्तन श्रवण किया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। डायरेक्टर जतिंदर चौहान और अभिनेत्री संदीप कौर सिद्धू ने बताया कि उनकी पंजाबी फिल्म ‘रावी दे कंडे’ को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार और समर्थन मिला। इसी के चलते अपने…
Read More
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने 9 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल: कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय पंचायत, राज्य प्रधान बोले- सरकार कर रही कर्मियों का दमन

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने 9 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल: कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय पंचायत, राज्य प्रधान बोले- सरकार कर रही कर्मियों का दमन

हरियाणा नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार, रविवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब 7, 8 और 9 सितंबर को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार बौखलाहट में कर्मचारियों पर लाठियां चलवा रही है और उनका दमन कर रही है। कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने के नोटिस दिए जा रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने…
Read More
थाने जाकर बेटा बोला- मां को मार दिया, देख लो: रोहतक में छाती पर बैठकर चुन्नी से गला घोंटा; 3 बच्चे और सास-ससुर से अलग रहती थी

थाने जाकर बेटा बोला- मां को मार दिया, देख लो: रोहतक में छाती पर बैठकर चुन्नी से गला घोंटा; 3 बच्चे और सास-ससुर से अलग रहती थी

रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव आंगन में छोड़कर बेटा खुद सदर थाना पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा, “मैंने मां को मार दिया है, जाकर देख लो।” सूचना मिलते ही पुलिस टीम महिला के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हेड हाउस भेज दिया है। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। महिला अपने तीन बच्चों और सास-ससुर से अलग घर में रहती थी,…
Read More
हिसार में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका: हथकड़ी से बंधे मिले दोनों हाथ, सिर पर चोट के निशान; पहचान नहीं

हिसार में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका: हथकड़ी से बंधे मिले दोनों हाथ, सिर पर चोट के निशान; पहचान नहीं

हरियाणा के हिसार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैमरी गांव के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिला है। शक जताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ हथकड़ी से बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला…
Read More
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: वित्तमंत्री बोले- सहमति नहीं ली; पंजाब CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: वित्तमंत्री बोले- सहमति नहीं ली; पंजाब CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति का विरोध किया है। जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए संबंधित राज्य सरकार के व्यू और सहमति लेनी जरूरी होती है। इस मामले में इस प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया है। इसे देखते हुए CM भगवंत मान ने दोपहर बाद 4 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वित्तमंत्री ने कहा इस मीटिंग में जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति में अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर विचार किया जाएगा। चीमा…
Read More
पंजाब में बिजली संकट, उत्पादन घटा: मंत्री सौंद बोले- आधी क्षमता पर चल रहे थर्मल प्लांट; 4 दिन में कोयला नहीं मिला तो बढ़ेंगे कट

पंजाब में बिजली संकट, उत्पादन घटा: मंत्री सौंद बोले- आधी क्षमता पर चल रहे थर्मल प्लांट; 4 दिन में कोयला नहीं मिला तो बढ़ेंगे कट

पंजाब में पिछले 3 दिनों से बिजली कट बढ़ गए हैं। पावर कट के बीच स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के बिजली मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंद ने इसे लेकर वीडियो भी जारी किया। बिजली मंत्री ने कहा कि पूरे भारत में कोयले की कमी के कारण सूबे को घरेलू और इंडस्ट्री सेक्टर में कट लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। देशभर में लगभग 63 गीगावाट (GW) क्षमता के थर्मल पावर प्लांट कोयले की किल्लत से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और अधिकांश निजी बिजली प्लांट के पास केवल 3 से 4 दिनों का ही कोयला स्टॉक…
Read More