22
Oct
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाबी फिल्म अभिनेता योगराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सफल हृदय ऑपरेशन करवा लिया है। नियमित चिकित्सा जांच के दौरान उनकी हृदय धमनी में रुकावट पाई गई थी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता 68 वर्षीय योगराज ने अपने शुभचिंतकों को बताया कि वे अच्छी तरह रिकवरी कर रहे हैं। योगराज ने इस सप्ताह की शुरुआत में सिडनी कार्डियोवैस्कुलर सेंटर में यह प्रक्रिया करवाई। ऑपरेशन हृदय विशेषज्ञ डॉ. अथुला गुणसेकरा ने किया। टेलीफोन पर द ट्रिब्यून से बात करते हुए योगराज ने कहा कि वे अपनी सामान्य गतिविधियों पर लौटने के लिए…
