22
Oct
मोहाली(गुरप्रीत सिंह):'स्कुका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के एआई-आधारित डिजिटल आउट-ऑफ-होम विज्ञापन नेटवर्क, 'इट्स स्पॉटलाइट' ने बुधवार देर शाम मोहाली में 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब की प्रमुख विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया गया, ताकि इस त्योहारी सीजन में कंपनी के एजेंसी पार्टनर्स का आभार जताया जा सके, उनसे जुड़ाव बढ़ाया जा सके और उनके साथ जश्न मनाया जा सके।कंपनी की निदेशक सान्या जिंदल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विज्ञापन के इस नए दौर में 'इट्स स्पॉटलाइट' विज्ञापनदाताओं को एक रियल-टाइम डैशबोर्ड देती है, जिससे वे देख…
