02
Jul
लुधियाना (गुरप्रीत सिंह): लुधियाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ ही नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। गुरुवार तड़के शहर में हुई भारी बारिश के कुछ ही समय बाद मेयर इंदरजीत कौर ने प्रमुख पंपिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। तड़के करीब 1 बजे बारिश शुरू होने के साथ ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की चिंताएं सामने आने लगीं। इसके ठीक एक घंटे बाद, मेयर ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की तत्परता का आकलन करने और इसकी निरंतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए कई ड्रेनेज सुविधाओं का दौरा किया। निरीक्षण की शुरुआत टिब्बा…
