HealthCheckup

एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान का पांचवां दिन, सेक्टर-52 के UAAM में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं

एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान का पांचवां दिन, सेक्टर-52 के UAAM में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं

चंडीगढ़(नवल किशोर):एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान के पांचवें दिन स्वास्थ्य विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-52 स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAM) में एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं निदान सेवाओं को समुदाय के निकट पहुंचाना तथा संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना था। शिविर में तपेदिक (टीबी), एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा अन्य प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन तैनात की गई, जिसमें छाती का एक्स-रे, सीबीएनएएटी (CBNAAT) जांच,…
Read More