Balwinder Singh

1293 Posts
पराली प्रबंधन मशीनों की वेरिफिकेशन और सब्सिडी जल्द जारी करने के अधिकारियों को निर्देश

पराली प्रबंधन मशीनों की वेरिफिकेशन और सब्सिडी जल्द जारी करने के अधिकारियों को निर्देश

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं का गुणवत्तायुक्त बीज तथा खाद की पूरी मात्रा किसानों को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पराली प्रबंधन स्कीम के तहत अवशेषों के प्रबंधन हेतु सरकार की ओर से सब्सीडी पर दिए जाने वाली मशीनों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने और सब्सीडी की राशि जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजने के निर्देश दिए। श्री राणा आज यहां अपने कार्यालय में फसलों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक की…
Read More
कैथल के जडौला गांव में संत गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल हुए CM नायब सिंह सैनी

कैथल के जडौला गांव में संत गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल हुए CM नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके हम संत शिरोमणि…
Read More
हर शिकायतकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय, प्रदेश सरकार की यही मंशा: रणबीर गंगवा

हर शिकायतकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय, प्रदेश सरकार की यही मंशा: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को पानीपत जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। बैठक में 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 7 शिकायतों को विस्तृत कार्रवाई और आगामी बैठक में सुनवाई के लिए लंबित रखा गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान…
Read More
एलोपैथी के साथ पारंपरिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: आरती सिंह राव

एलोपैथी के साथ पारंपरिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: आरती सिंह राव

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मई 2023 में लागू की गई 'आयुष चिकित्सा प्रतिपूर्ति नीति' का लाभ अब लाभार्थियों तक सीधे पहुँच रहा है। इस नीति के तहत, यदि कोई पात्र व्यक्ति पारंपरिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से अपना इलाज कराता है, तो उसके द्वारा किए गए चिकित्सा खर्चों की प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य एलोपैथी…
Read More
बिना पूर्व सूचना स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, कक्षाओं से लेकर व्यवस्थाओं तक का लिया जायजा

बिना पूर्व सूचना स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, कक्षाओं से लेकर व्यवस्थाओं तक का लिया जायजा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और धरातलीय स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षा मंत्री ने सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के दातौली गांव स्थित पीएम श्री जीजीएसएसएस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। विद्यार्थियों से बातचीत कर जानी समस्याएं स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री ने न केवल भौतिक व्यवस्थाओं को जांचा, बल्कि कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने छात्रों…
Read More
युवा नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवा नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा को ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच के साथ दुनिया से जोड़ने और युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का विस्तार करने की दिशा में विदेश सहयोग विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत कबीर कुटीर में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित विदेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों ने शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर…
Read More
मुख्यमंत्री का निर्देश: कार्यक्रम में नहीं होगी कोई औपचारिकता, युवाओं के साथ पूरा समय बिताएंगे

मुख्यमंत्री का निर्देश: कार्यक्रम में नहीं होगी कोई औपचारिकता, युवाओं के साथ पूरा समय बिताएंगे

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी एंटरप्रोन्यार्स के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान सफल युवा उद्यमियों द्वारा अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को न केवल स्टार्टअप की स्थापना के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा बल्कि स्टार्टअप के लिए धनराशि, तकनीकी सहायता प्राप्त करने सहित अन्य पहलुओं के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री…
Read More
हरियाणा के उद्योगों के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजार के नए द्वार, भारत-यूके समझौते से बढ़ेंगी संभावनाएं

हरियाणा के उद्योगों के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजार के नए द्वार, भारत-यूके समझौते से बढ़ेंगी संभावनाएं

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):भारत-यूनाइटेड किंगडम व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) हरियाणा के उद्योगों, एमएसएमई, किसानों, निर्यातकों तथा सेवा क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के नए अवसर लेकर आया है। 15 जुलाई, 2026 से लागू इस समझौते के तहत भारत के लगभग 99 प्रतिशत निर्यात को यूके के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त हुई है, जो लगभग 100 प्रतिशत व्यापार मूल्य को कवर करती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया के बड़े व प्रभावशाली देशों के साथ व्यापार संबंध…
Read More
परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर स्टैंप ड्यूटी छूट का लाभ बेटी के बच्चों को भी मिलेगा: डॉ. सुमिता मिश्रा

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर स्टैंप ड्यूटी छूट का लाभ बेटी के बच्चों को भी मिलेगा: डॉ. सुमिता मिश्रा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने वाले परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि परिवार के भीतर अचल संपत्ति के जीवनकाल में ट्रांसफर पर मिलने वाली पूरी स्टैंप ड्यूटी छूट में बेटी के बच्चे (दोहता-दोहती / नाती-नातिन) भी शामिल हैं। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने 2014 के नोटिफिकेशन के हिंदी-वर्शन में लंबे समय से चली आ रही भाषा संबंधी अस्पष्टता को दूर करने के लिए एक औपचारिक सुधार जारी किया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 16 जून 2014 को हरियाणा…
Read More
निर्धारित समय से पहले काम पूरा करने पर मिलेगा प्रोत्साहन

निर्धारित समय से पहले काम पूरा करने पर मिलेगा प्रोत्साहन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की 10 लाख एकड़ भूमि को सुधारने के लिए लगभग 15.63 करोड़ रुपए की लागत से 25 हजार टन जिप्सम की खरीद की जाएगी ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में जिप्सम उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा,…
Read More