06
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) की शासी निकाय की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने वर्चुअल माध्यम से सीसीआरएएस- क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई) पुणे में एनिमल हाउस, आरएआरआई रानीखेत में स्टाफ क्वार्टर्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया तथा आरएआरआई नागपुर में नए 50-बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल का भूमि पूजन किया। उन्होंने सीसीआरएएस- परम्परा का भी अनावरण किया, जो भारत की स्थानीय स्वास्थ्य परंपराओं, एथनोमेडिकल प्रथाओं और पारंपरिक…
