RanbirGangwa

हर शिकायतकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय, प्रदेश सरकार की यही मंशा: रणबीर गंगवा

हर शिकायतकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय, प्रदेश सरकार की यही मंशा: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को पानीपत जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। बैठक में 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 7 शिकायतों को विस्तृत कार्रवाई और आगामी बैठक में सुनवाई के लिए लंबित रखा गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान…
Read More
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और रणबीर गंगवा की उपस्थिति रही खास

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और रणबीर गंगवा की उपस्थिति रही खास

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने गुरुवार देर शाम को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर बैठक ली।बैठक में हरियाणा के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने कहा कि हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से कार्यान्वयन किया जाना चाहिए। लोगों को साफ और स्वच्छ पीने का पानी मिले, उनकी यह पहली प्राथमकिता है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़ी हरियाणा की जो भी योजनाएं उनके समक्ष आएंगी, उन पर विचार किया जाएगा। बैठक…
Read More
जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री रणबीर गंगवा

जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि अधिकारी समय पर आम नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें। किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित रखे जाने की वजह से ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जनस्वास्थ्य मंत्री श्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को रेवाड़ी के बाल भवन के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कुछ मामले ऐसे आए, जो कि विभाग में दस-बारह सालों से ही लंबित चले आ रहे हैं और आज तक उनमें फरियादी को न्याय नहीं मिल पाया…
Read More
अटेली के गांव उनींदा में ₹15.87 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक रेस्ट हाउस: रणबीर गंगवा

अटेली के गांव उनींदा में ₹15.87 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक रेस्ट हाउस: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव उनींदा में 15.87 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि यह रेस्ट हाउस सभी जरूरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में सरकारी कामकाज…
Read More
शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट का ढांचा होगा और मजबूत, सरकार प्रतिबद्ध: रणबीर गंगवा

शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट का ढांचा होगा और मजबूत, सरकार प्रतिबद्ध: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को जिला हिसार के गांव बाडोपट्टी में करीब 6.08 एकड़ भूमि पर बनने वाले नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 22.38 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। श्री रणबीर गंगवा प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए आईटीआई के निर्माण से बरवाला व आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा,…
Read More