SkillDevelopment

‘विकसित भारत 2047’ की राह में टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवाओं के कौशल विकास पर जोर: जयंत चौधरी

‘विकसित भारत 2047’ की राह में टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवाओं के कौशल विकास पर जोर: जयंत चौधरी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):कौशल विकास एवं उद्यमशिलता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और कल्टस एजुकेशन ने अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी क्लाउड और एआई कौशल पहल शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल एडब्ल्यूएस डिजिटल प्रशिक्षण सामग्री के माध्यम से 1,50,000 शिक्षार्थियों को मूलभूत एआई और क्लाउड साक्षरता प्रदान करती है, तथा 'एडब्ल्यूएस री/स्टार्ट' कार्यक्रम के जरिए 10,000 प्रतिभागियों को गहन एवं नौकरी के लिए तैयार प्रशिक्षण देती है — यह एक नि:शुल्क, समूह-आधारित कार्यबल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो लोगों को क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल विकसित करने में मदद…
Read More
युवा नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवा नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा को ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच के साथ दुनिया से जोड़ने और युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का विस्तार करने की दिशा में विदेश सहयोग विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत कबीर कुटीर में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित विदेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों ने शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर…
Read More
हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना होगा विस्तार

हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना होगा विस्तार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा दोगुना करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) जैसे आधुनिक विषय शुरू करने तथा डिजिटल एवं कौशल आधारित शिक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा बैठक में इस संबंध में तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
Read More
छात्रों को उद्योगों से जोड़ने पर जोर: पीयूष गोयल ने ऑन-साइट इंडस्ट्रियल विजिट की वकालत की

छात्रों को उद्योगों से जोड़ने पर जोर: पीयूष गोयल ने ऑन-साइट इंडस्ट्रियल विजिट की वकालत की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि प्रौद्योगिकी-आधारित द्विभाषी प्रबंधन शिक्षा ग्रामीण-शहरी खाई को पाटने और प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्रों को उनकी परिस्थितियों की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाने में सहायक हो सकती है। नई दिल्ली से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) उदयपुर में नवगठित पाठ्यक्रम के उद्घाटन को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि ऑनलाइन द्विभाषी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कार्यक्रम एक अनूठी पहल है जो सरल और आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रबंधन शिक्षा प्रदान करके व्यापक प्रभाव डाल सकती है।…
Read More
पीएम मोदी ने एल्सटॉम CEO मार्टिन सियन से की मुलाकात, युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों पर चर्चा

पीएम मोदी ने एल्सटॉम CEO मार्टिन सियन से की मुलाकात, युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों पर चर्चा

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एल्सटॉम की पहले से ही मज़बूत मौजूदगी है। श्री मोदी ने भारत की विकास गाथा में कंपनी के भरोसे और 'भारत में निर्माण' तथा 'विश्व के लिए निर्माण' की दिशा में उसके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में और भी बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। श्री मोदी ने बल देते हुए कहा कि भारत, हमारे युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए विश्व को आमंत्रित करता…
Read More