Balwinder Singh

1297 Posts
हरियाणा में आबकारी व्यवस्था हाईटेक, मुख्यमंत्री ने लॉन्च की नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली

हरियाणा में आबकारी व्यवस्था हाईटेक, मुख्यमंत्री ने लॉन्च की नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को राज्य के आबकारी प्रशासन में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए संशोधित 'ट्रैक एंड ट्रेस' प्रणाली और ऑनलाइन आबकारी सेवाओं की शुरुआत की है। इन नई पहलों का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी-संचालित शासन के माध्यम से पारदर्शिता को मजबूत करना, नियामक निरीक्षण में सुधार लाना, सरकारी राजस्व को सुरक्षित करना और व्यापार करने की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के विज़न -2047 की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग से संबंधित सीएम-अनाउंसमेंट तथा…
Read More
नशा परिवार और राष्ट्र निर्माण के लिए चुनौती, जनसहयोग से होगा समाधान: मुख्यमंत्री

नशा परिवार और राष्ट्र निर्माण के लिए चुनौती, जनसहयोग से होगा समाधान: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि समाज, परिवार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। सरकार कानून बनाकर और पुलिस कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगा सकती है, लेकिन इस बुराई का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब पूरा समाज इसके विरुद्ध एकजुट होकर जन-आंदोलन खड़ा करे। उन्होंने कहा कि 'हरियाणा उदय' अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता को मजबूत करते हुए प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला में 'हरियाणा उदय'…
Read More
प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था लगातार हो रही मजबूत: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था लगातार हो रही मजबूत: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):प्रदेश की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने आज भिवानी में महम रोड पर स्थित जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर एवं हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश को और अधिक बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से भिवानी और महेंद्रगढ़ जिला के कोरियावास को नए मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित…
Read More
साइबर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा ने की पहल

साइबर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा ने की पहल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित हरियाणा डिजिटल कवच पहल के अनुरूप राज्य में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डाइटेक) तथा सिटिजन रिसोर्सेज इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट (सीआरआईडी) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी), भारत सरकार के सहयोग से राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने विषय पर चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डाइटेक के निदेशक श्री समवर्तक सिंह…
Read More
मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार, मुख्यमंत्री ने जल निकासी व्यवस्था पर कसा शिकंजा

मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार, मुख्यमंत्री ने जल निकासी व्यवस्था पर कसा शिकंजा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानसून के मद्देनजर प्रदेशभर में जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की रोकथाम तथा संभावित बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की शुक्रवार देर रात व्यापक समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, मंडलायुक्तों तथा सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, प्रदेश में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार…
Read More
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2047 का विकसित भारत खेतों से ही आकार लेगा, इसलिए अब समय आ गया है कि हम केवल उत्पादक नहीं, बल्कि वैल्यू क्रिएटर और निर्यातक बनें। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के आम लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई और टोक्यो के सुपरमार्केट तक पहुंचेंगे, तभी किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि होगी और भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में तीन दिवसीय 33वें मैंगो मेले के उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे…
Read More
पूर्व CAPF कर्मियों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण

पूर्व CAPF कर्मियों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ ) के जवानों को रक्षा कर्मियों के समान विभिन्न लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण तथा भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग, हरियाणा (पंचकूला) की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई…
Read More
पंचकूला को नम्बर वन सिटी बनाने के लिए तैयार की जाए कार्य योजना

पंचकूला को नम्बर वन सिटी बनाने के लिए तैयार की जाए कार्य योजना

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की 3 घंटे चली बैठक में पंचकूला के विकास पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पार्क में विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रिचार्ज वेल लगाए जाएं। इसके अलावा पार्कों में ट्रीटेड वाटर ही का प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में पीएमडीए की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा…
Read More
हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहरों से बिहार के छह प्रमंडलों तक मिलेगी सीधी बस सेवा

हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहरों से बिहार के छह प्रमंडलों तक मिलेगी सीधी बस सेवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने प्रदेश के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के संचालन के लिए शुक्रवार को द्विपक्षीय बस परिचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर हरियाणा सरकार की ओर से परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा सेखर वुनडरु तथा बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त श्री आरिफ अहसन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन आयुक्त तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अतुल कुमार वर्मा भी…
Read More
17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि 17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जींद से देश की पहली हाईड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री करोड़ों रुपए की अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का जींद दौरा प्रदेश के विकास का साक्षी बनेगा और प्रगति की नई इबारत लिखेगा। मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी गुरुवार को जींद में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17…
Read More