Balwinder Singh

1297 Posts
हरियाणा में अब तक 15.71 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, 14.09 लाख शिकायतों का समाधान

हरियाणा में अब तक 15.71 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, 14.09 लाख शिकायतों का समाधान

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सुशासन को मजबूत करने की दिशा में सीएम विंडो आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप सीएम विंडो पर शिकायत प्राप्त होते ही उसे तत्काल संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है और शिकायत के निस्तारण के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी व्यवस्था का परिणाम है कि अब तक सीएम विंडो पर 15,71,284 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 14,09,483 शिकायतों का समाधान किया…
Read More
योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा- मुख्यमंत्री

योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा- मुख्यमंत्री

चण्डीगढ(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी राज्य में क्रियान्वित योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को उनका समय पर लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें 75 करोड़ रुपए से अधिक की 12 योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी योजना की कार्य अवधि न बढाई जाए। इससे योजना की लागत भी बढ़ती है और उसका आर्थिक बोझ सरकार पड़ता है। इसकेअलावा जनता…
Read More
हरियाणा पिंगोड़ को विकास की बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ₹2.63 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

हरियाणा पिंगोड़ को विकास की बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ₹2.63 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को पलवल में होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव पिंगोड़ में लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें एचआरडीएफ योजना के तहत लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, लगभग 62 लाख रुपए की लागत से गांव की फिरनी का निर्माण, लगभग 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रविदास भवन सहित विभिन्न समाजों की चौपालों एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।हरियाणा पिंगोड़ को विकास की बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ₹2.63 करोड़ के…
Read More
PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया निरीक्षण

PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया निरीक्षण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को जींद का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल के नक्शे का अवलोकन किया और मुख्य पंडाल, सेक्टर व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मीडिया लाउंज, सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी…
Read More
महापुरुषों के विचार समाज को देते हैं नई दिशा: विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

महापुरुषों के विचार समाज को देते हैं नई दिशा: विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि महापुरुषों की जयंती मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को आत्मसात कर दिखाए गए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है। श्री कल्याण आज करनाल के घरौंडा की प्रजापति धर्मशाला में महाराजा प्रजापति दक्ष जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को भी उनके जीवन के बारे में पता चलता है। वह संस्कृति-संस्कारों के साथ-साथ उनके विचारों से जुड़ती है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों में मेहनत करने…
Read More
हरियाणा में न्यायिक अवसंरचना को नई मजबूती, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सरकार की संवेदनशीलता को सराहा

हरियाणा में न्यायिक अवसंरचना को नई मजबूती, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सरकार की संवेदनशीलता को सराहा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण न्यायिक परिसर का निर्माण हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सरकार की सक्रिय सहयोगिता के फलस्वरूप हरियाणा में न्यायिक परिसर का ढांचागत विकास सुदृढ हो रहा है और टॉवर ऑफ जस्टिस जैसे न्यायिक भवन न्याय प्रक्रिया को सौहार्दपूर्ण वातावरण देने में सहभागी बनेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रविवार को गुरुग्राम में टॉवर ऑफ जस्टिस के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर…
Read More
‘3R’ फॉर्मूले से बदलेगा शिक्षा का भविष्य, मुख्यमंत्री सैनी ने गिनाई नई दिशा

‘3R’ फॉर्मूले से बदलेगा शिक्षा का भविष्य, मुख्यमंत्री सैनी ने गिनाई नई दिशा

चण्डीगढ(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को एक विश्वस्तरीय नॉलेज इकॉनोमी हब के रूप में स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से राज्य के शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को री-डिजाइन, री-इमेजिन और री-इन्वेस्ट के सिद्धांत पर नया आकार दिया जा रहा है। इसके तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप व्यापक सुधार लागू किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 7 करोड़ 58 लाख रुपए…
Read More
पंचकुला कोर्ट केस के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने वकीलों पर हमला- FIR दर्ज

पंचकुला कोर्ट केस के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने वकीलों पर हमला- FIR दर्ज

पंचकुला(बलविंदर सिंह): भारतीय सेना के एक तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद की सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में कुछ वक़ीलों ने उन पर हमला किया और उन्हें गलत तरीके से बंद रखा। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन इस रिपोर्ट के समय किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। घटना कथित तौर पर 9 जुलाई को पंचकुला के फैमिली कोर्ट में हुई। शिकायतकर्ता लेफ्टिनेंट कर्नल आशिष चंदोक (40) फिलहाल चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में तैनात हैं और पिछले साल से उनकी पत्नी द्वारा दायर तीन मामलों की सुनवाई में भाग ले रहे थे। FIR के…
Read More
पंचकुला: स्विस लाउंज फायरिंग — तीसरा आरोपी सुमित ‘लल्ला’ गिरफ्तार

पंचकुला: स्विस लाउंज फायरिंग — तीसरा आरोपी सुमित ‘लल्ला’ गिरफ्तार

पंचकुला(बलविंदर सिंह): सेक्टर 5 के स्विस लाउंज के बाहर हुए फायरिंग मामले में जांच को तेज करते हुए पंचकुला पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया, जो पिछले महीने दो लोगों के घायल होने से जुड़े हमले में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार, उर्फ़ लल्ला, के रूप में हुई। उसे शुक्रवार को जालन्धर से पकड़ा गया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने आगे पूछताछ के लिए उसे 14 जुलाई तक चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। जांचकर्ताओं के अनुसार, सुमित ने मुख्य गोलीबाजों के लिए नकदी और मोबाइल फोन उपलब्ध कराकर अपराध में…
Read More
ग्रामीण विकास में जनभागीदारी जरूरी, मिलकर करें सामूहिक कार्य: हरविन्द्र कल्याण

ग्रामीण विकास में जनभागीदारी जरूरी, मिलकर करें सामूहिक कार्य: हरविन्द्र कल्याण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे सामूहिक विकास कार्यों में मिलजुल कर सहयोग करें। उन्होंने पुंडरी में महिला चौपाल बनवाने की घोषणा की। श्री कल्याण ने आज करनाल के घरौंडा हलके के गांव पुंडरी में करीब सवा करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने कश्यप चौपाल, पाल चौपाल, सामुदायिक केंद्र और पीर बाबा के नजदीक हॉल का शिलान्यास किया। इनका निर्माण पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से कराया जाएगा जिन पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले…
Read More