11
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को झज्जर स्थित सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंचाई विभाग की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन तथा एक परियोजना का शिलान्यास किया गया। इन 11 विकास योजनाओं की कुल लागत लगभग 37.50 करोड़ रुपये है। इन योजनाओं से जिला के विभिन्न गांवों में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा खेतों में जलभराव और बाढ़ के पानी की निकासी में मदद मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुँचने पर एसडीएम रवि मीणा व सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता…
