Balwinder Singh

1297 Posts
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेन्डली होंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल,…
Read More
‘पीएम सेतु योजना’ के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ेगा विभाग: गौरव गौतम

‘पीएम सेतु योजना’ के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ेगा विभाग: गौरव गौतम

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के युवा एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पंचकूला स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( एचकेआरएन) के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा की 5 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। यह समारोह विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य के तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा ढांचे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को रेखांकित करना था। इस दौरान राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों और युवाओं को 'विश्व युवा कौशल दिवस' की बधाई व…
Read More
संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन 'संकल्प से सिद्धि' की यात्रा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, आज वह आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के रूप में सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल परिवहन का नया माध्यम नहीं, बल्कि भारत की नई सोच, नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का प्रतीक है। यह परियोजना बताती है कि जब संकल्प मजबूत हो तो सिद्धि निश्चित होती है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने…
Read More
SIR के तहत 15 जुलाई तक 99.83% मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

SIR के तहत 15 जुलाई तक 99.83% मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 15 जुलाई तक कुल 2,06,20,019 (99.83 प्रतिशत) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,70,47,394 यानी 82.53 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 33,66,901 (16.30 प्रतिशत) मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए हैं, जिनका नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 37,055 बीएलओ-II नियुक्त किए गए हैं। इनमें 19,051 भारतीय जनता पार्टी, 15,818 इंडियन नेशनल कांग्रेस,…
Read More
ग्रामीणों की मांग पूरी, मुख्य पाइपलाइन से मिलेगा अतिरिक्त पेयजल कनेक्शन,

ग्रामीणों की मांग पूरी, मुख्य पाइपलाइन से मिलेगा अतिरिक्त पेयजल कनेक्शन,

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल की पहल से हांसी के गांव चानौत में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल मामले का समाधान हो गया। केंद्रीय मंत्री ने गांव के लिए मुख्य पेयजल पाइपलाइन से चार इंच की नई टी (कनेक्शन) लगाने की घोषणा और विभागीय स्वीकृति दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। केन्द्रीय मंत्री हांसी के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जनस्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर…
Read More
जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए राहत, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस कल्याण निगम की योजना बनी सहारा

जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए राहत, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस कल्याण निगम की योजना बनी सहारा

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने, उच्च शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा ऋण योजना लागू की है। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार की यह योजना ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें बेहतर शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाने का प्रयास है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को भारत…
Read More
अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की बड़ी पहल, हरियाणा में ₹20 करोड़ का राज्य अनुसंधान कोष मंजूर

अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की बड़ी पहल, हरियाणा में ₹20 करोड़ का राज्य अनुसंधान कोष मंजूर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली को अनुसंधान, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से पूरी तरह बदलने का एक बड़ा खाका पेश किया है, जो कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित हरियाणा बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार देर शाम सिविल सचिवालय में विजन 2047 को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग व कुलगुरुओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और घोषणा की कि हरियाणा के नवाचार-आधारित परिवर्तन को गति देने के लिए 20 करोड़ रुपये का 'हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष' स्थापित किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के…
Read More
सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, लापरवाही पर सख्त एक्शन: सीएम नायब सैनी

सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, लापरवाही पर सख्त एक्शन: सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले सभी सरकारी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार पूरे होने चाहिए। बात सरकारी ईमारतों की हो या फिर सड़क इत्यादि की। विशेषतौर पर सड़कों की लेयरिंग पर भी संबंधित विभाग फोक्स करें, टेंडर में जो पैमाने लिखे गए है, उनकी हर हाल में पालना सुनिश्चित हो। निर्माण कार्य में कहीं भी लापरवाही, निम्न गुणवत्ता या नियमों की अनदेखी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) द्वारा सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विभिन्न बोर्डों और निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विभिन्न बोर्डों और निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड और निगम सरकार तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। सभी बोर्ड एवं निगम भी…
Read More
हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘अर्जुन एसपीवी’ के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक आयोजित

हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘अर्जुन एसपीवी’ के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक आयोजित

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में स्वच्छ वायु, हरित परिवहन और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्क्रैप (अनुपयोगी) वाहनों के पंजीकरण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए एक पोर्टल विकसित किया जाए। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने निजी तथा सरकारी विभाग अपने अनुपयोगी वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे, जिससे वाहन स्क्रैपिंग, पंजीकरण तथा संबंधित प्रक्रियाओं में सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने…
Read More