Balwinder Singh

1297 Posts
हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि : विक्रम सिंह

हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि : विक्रम सिंह

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने की दिशा में बिजली वितरण निगमों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा प्रदेशभर में ईवी चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है । यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के कहा कि 30 जून 2026 तक प्रदेश में 789 ईवी चार्जिंग स्टेशन एवं पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं, जो वर्ष 2026 के लिए निर्धारित 900 के लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ई-मोबिलिटी नीति…
Read More
युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज, संस्कार और मानवता की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि नशा अनेक परिवारों को बर्बाद कर रहा है और युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। ऐसे में इसे जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित "एक पुलिस, एक संकल्प – 'ड्रग्स मुक्त हरियाणा'" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। हरियाणा पुलिस के…
Read More
हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास. नायब सिंह सैनी

हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास. नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन -कालका और नरवाना का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है जिस पर 1149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी डबवाली, होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पहले ही पूरा किया जा चुका है और इन्हें अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह…
Read More
भारत की विकास यात्रा दुनिया के लिए प्रेरणा बन रही है: मुख्यमंत्री

भारत की विकास यात्रा दुनिया के लिए प्रेरणा बन रही है: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): जींद में आयोजित इकोफ्रेंडली रैली ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। रैली में आमजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ई-व्हीकल और अन्य ग्रीन एनर्जी से संचालित वाहनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने उपरांत जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
Read More
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: जींद की रैली में 466 इलेक्ट्रिक वाहनों का सफल उपयोग

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: जींद की रैली में 466 इलेक्ट्रिक वाहनों का सफल उपयोग

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव के शुक्रवार को जींद में आयोजित विशाल जनसभा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल्स) के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर हरित एवं सतत परिवहन को बढ़ावा दिया। रैली के लिए 155 इलेक्ट्रिक बसों और 311 इलेक्ट्रिक कारों (466 इलेक्ट्रिक वाहनों) का उपयोग किया गया। इनके अलावा, 273 सीएनजी बसों के माध्यम से भी लोग रैली में पहुंचे। ई-वाहनों के सुचारू संचालन एवं चार्जिंग की सुविधा…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ, बोले— हरियाणा में विकास की नई मिसाल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ, बोले— हरियाणा में विकास की नई मिसाल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवानों, किसानों, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है, वो इतना आसान नहीं था, लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। हरियाणा अब तेज़ विकास के पथ पर दौड़ रहा है। खेती हो या फिर उद्योग, ये दो ऐसे पहिए…
Read More
स्वच्छ परिवहन की ओर बड़ा कदम: झिंद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

स्वच्छ परिवहन की ओर बड़ा कदम: झिंद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

झिंड़ (हरियाणा)(बलविंदर सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झिंड़ रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन-चालित पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना कर भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया। यह इको-फ्रेंडली ट्रेन, जो झिंड़ और सोनीपत के बीच चलेगी, भारत के स्वच्छ परिवहन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।इस लॉन्च से भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो यात्रियों के लिए हाइड्रोजन-चालित ट्रेनों का परिचालन कर रहे हैं। देशी तकनीक से निर्मित यह ट्रेन उन्नत रेलवे इंजीनियरिंग में देश की बढ़ती विशेषज्ञता और…
Read More
हाइड्रोजन ट्रेन का सफर शुरू होने से हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा: आरती सिंह राव

हाइड्रोजन ट्रेन का सफर शुरू होने से हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा: आरती सिंह राव

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से आने वाला 17 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे के दौरान प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित भिवानी मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ के कोरियावास मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि…
Read More
स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक संचालन से पूर्व गोहाना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को आयोजित 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान के तहत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीता शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की तथा श्रमदान कर रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि का स्वागत…
Read More
किसानों के लिए बड़ी राहत: कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% अनुदान, आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त

किसानों के लिए बड़ी राहत: कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50% अनुदान, आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2026-27 के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों से तीन अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत किसानों के लिए फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं एवं वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से किसानों को व्यक्तिगत श्रेणी में विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।…
Read More