16
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से आने वाला 17 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे के दौरान प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित भिवानी मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ के कोरियावास मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि…
