Balwinder Singh

1297 Posts
पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी ‘वन चेतना यात्रा-2026’ की चार एलईडी वैन, हुईं रवाना

पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी ‘वन चेतना यात्रा-2026’ की चार एलईडी वैन, हुईं रवाना

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति को ईश्वर का स्वरूप माना गया है। पर्यावरण की रक्षा हमारी संस्कृति, सभ्यता और हमारे कर्तव्यों में रचा बसा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम को राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना है। मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला के पिंजौर की एप्पल मार्केट में युवा संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले , मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह के…
Read More
पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात, हरियाणा सरकार ने बदले आरक्षण के नियम

पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात, हरियाणा सरकार ने बदले आरक्षण के नियम

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के दौरान पूर्व अग्निवीरों को दिए जा रहे मौजूदा 20 प्रतिशत आरक्षण का श्रेणीवार वितरण निर्धारित करते हुए अपनी आरक्षण नीति में संशोधन किया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में आरक्षण प्रदान करने संबंधी सरकार के 20 अगस्त, 2025 के पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जारी किए गए हैं। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों के लिए कुल 20 प्रतिशत आरक्षण यथावत रहेगा, लेकिन अब इसका श्रेणीवार विभाजन अधिसूचित कर दिया…
Read More
निवेशकों को राहत: आवेदन लंबित न रखें, सभी आपत्तियां एक ही बार में बताएं – राव नरबीर सिंह

निवेशकों को राहत: आवेदन लंबित न रखें, सभी आपत्तियां एक ही बार में बताएं – राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला स्तर पर निवेशकों के किसी भी आवेदन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में कोई कमी या आपत्ति हो तो संबंधित अधिकारी सभी आपत्तियां एक ही बार में दर्ज करें, ताकि निवेशकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समयबद्ध तरीके से अनुमतियां मिल सकें। राव नरबीर सिंह आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित एनआईसी केंद्र में पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों, जिला उद्योग अधिकारियों तथा औद्योगिक सम्पदा अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की…
Read More
हरियाणा में दुग्ध क्रांति को नई रफ्तार, नस्ल सुधार पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा में दुग्ध क्रांति को नई रफ्तार, नस्ल सुधार पर सरकार का बड़ा फोकस

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखकर निरंतर काम कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना और पशुधन की नस्ल सुधार के काम को तेज गति देना है, ताकि पशुपालक अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन करके अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत कर सकें। हरियाणा सिविल सचिवालय में आज पशुपालन एवं डेयरी विभाग की उच्च स्तरीय खरीद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह…
Read More
गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने प्रभावी योजनाओं पर दिया जोर

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने प्रभावी योजनाओं पर दिया जोर

चंडीगढ(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी कड़ी में राज्य की गौशालाओं को पशुधन की देखरेख के लिए 820 ई रिक्शा उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार को चण्डीगढ में हाईपावर्ड परचेज कमेटी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई…
Read More
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन: CM नायब सिंह सैनी

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन: CM नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा की कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खंड स्तर पर सर्वोत्तम कार्य करने वाली "विद्यालय प्रबंधन समितियों" को ईनाम के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस राशि का उपयोग स्कूल के विकास में किया जाएगा। इसमें सर्वोत्तम विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन "सच" पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा , सभी "विद्यालय प्रबंधन समितियों" को पेयजल का टैंक ठीक करवाने , टॉयलेट एवं दीवार की मरम्मत जैसे छोटे -मोटे एवं आवश्यक कार्यों के लिए एक लाख रुपए तक खर्च करने की शक्तियां दी जाएंगी।…
Read More
तंबाकू नियंत्रण में हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा

तंबाकू नियंत्रण में हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली दो तिमाहियों के दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं, जिसने प्रभावी प्रवर्तन, जागरूकता सृजन, नशा मुक्ति सेवाओं और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से एक तंबाकू-मुक्त समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि तंबाकू-मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) दिशा-निर्देशों के तहत 12,865 शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू-मुक्त घोषित किए जाने के साथ हरियाणा तंबाकू नियंत्रण में अग्रणी राज्यों में से एक बनकर उभरा…
Read More
डिजिटल क्रांति से बदला राजस्व विभाग, जनता को मिल रही पारदर्शी और तेज़ सेवाएं: नायब सिंह सैनी

डिजिटल क्रांति से बदला राजस्व विभाग, जनता को मिल रही पारदर्शी और तेज़ सेवाएं: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिजिटल गवर्नेंस, भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण तथा नागरिक-केंद्रित सुधारों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की प्रत्येक सेवा पारदर्शी, तकनीक आधारित और निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाए ताकि नागरिकों को बिना किसी अनावश्यक देरी के सुगम सेवाएं मिल सकें। बैठक में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त, डीएमसी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…
Read More
हरियाणा में स्पेशल लोक अदालत का बड़ा रिकॉर्ड, 9,590 चेक बाउंस मामलों में ₹97.30 करोड़ के समझौते

हरियाणा में स्पेशल लोक अदालत का बड़ा रिकॉर्ड, 9,590 चेक बाउंस मामलों में ₹97.30 करोड़ के समझौते

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): त्वरित और किफायती न्याय की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, हरियाणा भर में आयोजित एक स्पेशल लोक अदालत ने रविवार को 9,590 चेक बाउंस (चेक अस्वी करण) मामलों का निपटारा किया, जिनके समझौतों की कुल रकम ₹97.30 करोड़ रही। यह राज्यव्यापी पहल हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (HSLSA) द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा के अंतर्गत कराई गई। कार्यवाही सभी 22 जिलों और 38 उप-विभागों में एक साथ संपन्न हुई, जिससे पक्षकार लंबे समय से रुके वित्तीय विवादों को लंबी कोर्ट कार्यवाही के बजाय आपसी समझौते के माध्यम से सुलझा सके। अधिकारियों ने बताया कि…
Read More
हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना होगा विस्तार

हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना होगा विस्तार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा दोगुना करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) जैसे आधुनिक विषय शुरू करने तथा डिजिटल एवं कौशल आधारित शिक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा बैठक में इस संबंध में तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
Read More