14
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले सभी सरकारी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार पूरे होने चाहिए। बात सरकारी ईमारतों की हो या फिर सड़क इत्यादि की। विशेषतौर पर सड़कों की लेयरिंग पर भी संबंधित विभाग फोक्स करें, टेंडर में जो पैमाने लिखे गए है, उनकी हर हाल में पालना सुनिश्चित हो। निर्माण कार्य में कहीं भी लापरवाही, निम्न गुणवत्ता या नियमों की अनदेखी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) द्वारा सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…
