Balwinder Singh

1297 Posts
स्वास्थ्य मंत्री ने अटेली क्षेत्र में 3.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री ने अटेली क्षेत्र में 3.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव ला रही है। प्रदेश में फ्री डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा चुकी है। अब इस योजना का विस्तार करते हुए महेंद्रगढ़ जिला के कनीना सहित 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी निशुल्क डायलिसिस सेवा होंगी। माता एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मेदांता अस्पताल के साथ एमओयू किया गया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मेदांता के विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित स्वास्थ्य निगरानी और परामर्श दिया जाएगा।…
Read More
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की यमुना प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की यमुना प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं की समीक्षा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक व्यापक एवं बहुआयामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश में प्रतिदिन 580 मिलियन लीटर (एमएलडी) अतिरिक्त सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन क्षमता विकसित की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन 1,455 टन जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 9 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यमुना में गिरने वाले प्रदूषकों को कम करना, जल गुणवत्ता में सुधार लाना तथा नदी के पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ बनाना है। इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग…
Read More
900 करोड़ रुपये के बकाया पर भड़के हरियाणा के PWD ठेकेदार, हल्लाबोल आंदोलन की तैयारी

900 करोड़ रुपये के बकाया पर भड़के हरियाणा के PWD ठेकेदार, हल्लाबोल आंदोलन की तैयारी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की निर्माण सदन, सेक्टर-33ए, चंडीगढ़ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से आए ठेकेदारों ने लंबित भुगतानों, बढ़ती निर्माण लागत और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में ऐसोसियेशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रेसिडेंट जय भगवान व वाइस प्रेसिडेंट मनोज चहल द्वारा बताया गया कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों के करीब 900 करोड़ रुपये के भुगतान लंबे समय से लंबित हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 900 करोड़ रुपये के तत्काल भुगतान की मांग की जाएगी। बैठक के दौरान एसोसिएशन के…
Read More
ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ अधिकारियों के सेवा मामलों में विजिलेंस क्लियरेंस जरूरी

ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ अधिकारियों के सेवा मामलों में विजिलेंस क्लियरेंस जरूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने ग्रुप 'ए' एवं 'बी' अधिकारियों से जुड़े प्रमुख सेवा मामलों में विजिलेंस क्लियरेंस को अनिवार्य कर दिया है। अब पेंशन एवं सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, सरकारी कर्मचारियों को पासपोर्ट जारी करने, प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य सेवा मामलों में विजिलेंस क्लियरेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, निर्धारित सेवा मामलों में विजिलेंस क्लियरेंस/एनओसी प्राप्त करने के लिए एक मानकीकृत व्यवस्था लागू की गई है। सभी विभागों, बोर्डों, निगमों तथा अन्य सरकारी संस्थाओं में प्रक्रियागत एकरूपता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध निर्णय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन दिशा-निर्देशों…
Read More
9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ाई

9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि बढ़ाई

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्धता प्राप्त सभी राजकीय/अराजकीय विद्यालयों/गुरुकुलों/विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 जुलाई, 2026 कर दिया गया है। ऐसे विद्यालय जिन द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं वे 24 जुलाई, 2026 तक अंक अपलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सभी संबंधित संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर…
Read More
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का बड़ा निर्देश: कर्मचारियों की लंबित मांगें जल्द हों पूरी

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का बड़ा निर्देश: कर्मचारियों की लंबित मांगें जल्द हों पूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मांगों एवं सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर हरियाणा सरकार पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (पंजीकरण संख्या-41), मुख्य कार्यालय चरखी दादरी के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों, पदोन्नति, सेवा संबंधी मामलों एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श करने के उपरांत सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर…
Read More
हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा बढ़ाई

प्राकृतिक खेती विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक खेती विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एक बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रकृति श्री अन्न प्रेरक किसान कमेटी बनाई जाएगी, यह कमेटी हर जिला में होगी। इस कमेटी का मुख्य कार्य किसानों से संपर्क करना, उनके फार्म पर जाना और सरकार से सामंजस्य करवाकर प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने का कार्य होगा। यह एक तरह से प्राकृतिक खेती के प्रेरक एम्बेस्डर होंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पंचकूला में हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती…
Read More
डेटा सुरक्षा और गोपनीयता से नहीं होगा समझौता, भविष्य के लिए सुरक्षित बनेगा शिक्षा तंत्र: महीपाल ढांडा

डेटा सुरक्षा और गोपनीयता से नहीं होगा समझौता, भविष्य के लिए सुरक्षित बनेगा शिक्षा तंत्र: महीपाल ढांडा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों का जीवन केवल किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका पूरा जीवन डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में हमारे विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के सर्वर पर मौजूद लाखों विद्यार्थियों का अकादमिक डेटा, शोध पत्र और डिजिटल लाइब्रेरी को सुरक्षित रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस विशाल तंत्र में एक छोटा सा लूपहोल भी पूरी संस्था की अखंडता को खतरे में डाल सकता है। इसलिए आज की चुनौती केवल व्यक्तिगत मोबाइल को सुरक्षित करने की नहीं, बल्कि हमारे पूरे…
Read More
प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा मक्खन शाह लुबाना और बाबा लक्खी शाह बंजारा केवल दो नाम नहीं, बल्कि सिख इतिहास और भारतीय इतिहास के दो अमर अध्याय हैं। उन्होंने त्याग को धर्म, सेवा को संस्कार और बलिदान को अपनी पहचान बनाया। ऐसी दोनों महान विभूतियों के चरणों में वे श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को संत कबीर कुटीर में आयोजित 'संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना' के अंतर्गत बाबा मक्खन शाह लुबाना जी एवं बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के राज्य स्तरीय जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान…
Read More