09
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की निर्माण सदन, सेक्टर-33ए, चंडीगढ़ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से आए ठेकेदारों ने लंबित भुगतानों, बढ़ती निर्माण लागत और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में ऐसोसियेशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रेसिडेंट जय भगवान व वाइस प्रेसिडेंट मनोज चहल द्वारा बताया गया कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों के करीब 900 करोड़ रुपये के भुगतान लंबे समय से लंबित हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 900 करोड़ रुपये के तत्काल भुगतान की मांग की जाएगी। बैठक के दौरान एसोसिएशन के…
