10
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने प्रदेश के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के संचालन के लिए शुक्रवार को द्विपक्षीय बस परिचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर हरियाणा सरकार की ओर से परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा सेखर वुनडरु तथा बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त श्री आरिफ अहसन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन आयुक्त तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अतुल कुमार वर्मा भी…
