HaryanaRoadways

हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहरों से बिहार के छह प्रमंडलों तक मिलेगी सीधी बस सेवा

हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहरों से बिहार के छह प्रमंडलों तक मिलेगी सीधी बस सेवा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने प्रदेश के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के संचालन के लिए शुक्रवार को द्विपक्षीय बस परिचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर हरियाणा सरकार की ओर से परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा सेखर वुनडरु तथा बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त श्री आरिफ अहसन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन आयुक्त तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अतुल कुमार वर्मा भी…
Read More
परीक्षा के अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

परीक्षा के अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून…
Read More