10
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की 3 घंटे चली बैठक में पंचकूला के विकास पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पार्क में विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रिचार्ज वेल लगाए जाएं। इसके अलावा पार्कों में ट्रीटेड वाटर ही का प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में पीएमडीए की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा…
