VicePresident

उपराष्ट्रपति ने कहा- भारत के समुद्री इतिहास में खुला समुद्र नया अध्याय प्रस्तुत करता है

उपराष्ट्रपति ने कहा- भारत के समुद्री इतिहास में खुला समुद्र नया अध्याय प्रस्तुत करता है

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में खुले समुद्र में संधारणीय मत्स्य दोहन के के लिए प्राधिकार पत्र (एलओए) निर्गत करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन मसौदे का भी विमोचन किया और देश भर के दस मत्स्य उत्पादक संगठनों (एफपीपीओ) और मछुआरों को खुले समुद्र में मत्स्य दोहन के लिए प्राधिकार पत्र प्रदान किए। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल भारत के समुद्री इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिसके तहत भारतीय मछुआरे देश के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और खुले समुद्र…
Read More
उपराष्ट्रपति आज करेंगे ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी और सरदार पटेल संगोष्ठी का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति आज करेंगे ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी और सरदार पटेल संगोष्ठी का उद्घाटन

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला, हिमाचल प्रदेश में वंदे मातरम् की यात्रा पर स्थायी प्रदर्शनी और "सरदार पटेल का विजन: अखंडता, एकजुटता और संघवाद" विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रदर्शनी और संगोष्ठी का उद्घाटन करने वाले थे। हालांकि, मौसम की खराब स्थिति के कारण वे शिमला की यात्रा नहीं कर पाएंगे और इसके बजाय वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे।
Read More
भारत विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से अग्रसर है: उपराष्ट्रपति

भारत विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से अग्रसर है: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवा वैज्ञानिकों से राष्ट्र निर्माण में विज्ञान एवं नवाचार का प्रभावी उपयोग करने तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उच्चतम मानकों का पालन करने का आह्वान किया। नाइसर को विज्ञान, नवाचार और बौद्धिक नेतृत्व के क्षेत्र में भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक बताते हुए श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि मौलिक विज्ञानों को समर्पित संस्थान ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, प्रौद्योगिकी उन्नयन, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा दीर्घकालिक विकास को आगे बढ़ाने…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई को ओडिशा का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई को ओडिशा का दौरा करेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई, 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) जाएंगे जहां वे खुले समुद्र में मत्स्य पालन के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण पत्र (एलओए) जारी करने के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन दस्तावेज़ का भी शुभारंभ करेंगे। श्री सीपी राधाकृष्णन भुवनेश्वर के खुर्दा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) के 15वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे।
Read More
उपराष्ट्रपति ने जनता से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में सहयोग का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने जनता से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में सहयोग का आह्वान किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा किया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ मिलकर उपराष्ट्रपति भवन में दिल्ली में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया में सहायता की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत…
Read More
उपराष्ट्रपति ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन् ने आज कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स "भरोसे के दूत" हैं और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा में उनका विशेष महत्व है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस एवं स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक सुशासन सुनिश्चित करता यह पेशा भारत के आर्थिक एवं संस्थागत विकास का केंद्र है। उपराष्ट्रपति ने भारत के आर्थिक विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पेशे के योगदान की सराहना की और कठोर परीक्षा मानकों…
Read More
उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिक समाज से नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध लड़ाई व्यक्तियों से शुरू होनी चाहिए और यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बने। राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) द्वारा स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो और दिशा बोध फाउंडेशन के सहयोग से विश्वविद्यालय के 31वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा…
Read More
उपराष्ट्रपति ने लेह के हॉल ऑफ फेम युद्ध स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति ने लेह के हॉल ऑफ फेम युद्ध स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन हॉल ऑफ फेम युद्ध स्मारक, सिंधु घाट, उपशी स्थित पश्मीना बकरी फार्म और सिंधु नदी पर बने पहले रॉक चेक डैम का दौरा किया। लद्दाख के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना भी उपराष्ट्रपति के साथ थे। लेह स्थित हॉल ऑफ फेम युद्ध स्मारक में उपराष्ट्रपति ने भारतीय सशस्त्र बलों के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र के प्रति सशस्त्र बलों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनका "राष्ट्र सर्वोपरि: हमेशा और हर समय" का सिद्धांत देशवासियों को…
Read More