FreedomFighter

उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर को एक निडर क्रांतिकारी बताया, जिनकी देशभक्ति ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया

उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर को एक निडर क्रांतिकारी बताया, जिनकी देशभक्ति ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में स्थित सेलुलर जेल का दौरा किया और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अत्यधिक कष्ट सहे। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की, वीर सावरकर की कोठरी पर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्र ज्योति, सेंट्रल टॉवर, फांसी घर तथा संग्रहालय एवं प्रदर्शनी गैलरी का दौरा किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की वीरतापूर्ण गाथा को दर्शाने वाला लाइट एंड साउंड शो भी देखा। दौरे के दौरान बोलते हुए, उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर को एक अनूठा और निडर क्रांतिकारी बताया, जिनकी…
Read More
उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी थिरु सुब्रमण्यम शिवा को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी थिरु सुब्रमण्यम शिवा को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी थिरु सुब्रमण्यम शिवा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा: “महान स्वतंत्रता सेनानी थिरु सुब्रमण्यम शिवा तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से में स्थित वटलागुंडु नामक छोटे से कस्बे से थे। उन्होंने हर गाँव की यात्रा की और 'वंदे मातरम' के जोशीले नारे के साथ लोगों को भारत की आज़ादी के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। मशहूर स्वतंत्रता सेनानी थिरु वी. ओ. चिदंबरम पिल्लई के साथ, उन्हें भी देश की आज़ादी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण…
Read More
प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया; महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा…
Read More