15
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा में राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा: पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों के कॉन्क्लेव’ के समापन सत्र को संबोधित किया। राजस्थान की बलिदान, शौर्य और देशभक्ति की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य की प्रत्येक पीढ़ी ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है, जब लोग गरिमा के साथ विचार-विमर्श करें और हर अन्य विचार से ऊपर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।…
