PMModi

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑकलैंड में आयोजित "किया ओरा मोदी" कार्यक्रम में न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की विशाल सभा को संबोधित किया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, माननीय क्रिस्टोफर लक्सन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 10,000 से अधिक भारतीय प्रवासियों की सभा में गर्मजोशी, ऊर्जा और उत्साह था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री लक्सन को उनकी गरिमामय उपस्थिति और कीवी-भारतीय समुदाय के कल्याण सहित द्विपक्षीय साझेदारी के लिए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए की। उन्होंने समुदाय द्वारा किए गए विशेष स्वागत की सराहना की। भारतीय समुदाय एक सक्रिय शक्ति के रूप…
Read More
प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के फु क्वोक के निकट भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उन परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा; “वियतनाम के…
Read More
प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथोनी अल्बानीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। यह कार्यक्रम भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्री स्टीव वॉ और सुश्री लिसा स्थलेकर सहित ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं। इस दौरे ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तंभों के रूप में खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से…
Read More
प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि निस्वार्थ सेवा मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की इसी भावना के साथ देश प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया- “हितं यत्सर्वभूतानामात्मानश्च सुखावहम्। तत्कुर्यादीश्वरे ह्येतन्मूलं सर्वार्थसिद्धये।।” यह सुभाषितम् यह संदेश देता है कि मनुष्य को केवल वही कार्य करने चाहिए जो सभी प्राणियों के लिए हितकारी हो और आत्मा के लिए शांति देने वाला हो। यही ईश्वर के प्रति वास्तविक समर्पण भी है, क्योंकि यही मार्ग समस्त…
Read More
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। विशेष सद्भावना के प्रतीक के रूप में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथनी अल्बनीज़ भी इस प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री अल्बनीज़ की गरिमामयी उपस्थिति तथा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को सुदृढ़ बनाने, विशेषकर प्रवासी भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए उनका भी धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में…
Read More
प्रधानमंत्री ने साहस और सुदृढ़ता की शक्ति का महत्व बताते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री ने साहस और सुदृढ़ता की शक्ति का महत्व बताते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि साहस देश को कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी एकजुट रहने और प्रगति, समृद्धि तथा आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में सुभाषितम् साझा किया। “चलन्ति गिरयः कामं युगान्तपवनाहताः। कृच्छ्रेऽपि न चलत्येव धीराणां निश्चलं मनः।। ” यह सुभाषितम बताता है कि प्रलय के समय तूफानी हवाओं से घिरे पहाड़ भी कांप उठते हैं और गतिमान हो जाते हैं, फिर भी सबसे गंभीर परीक्षाओं के बीच भी दृढ़ व्यक्ति का मन…
Read More
प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए। एक विशेष पहल के तहत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री के साथ मंदिर दर्शन के लिए उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण किया। 9वीं शताब्दी में निर्मित, प्रंबानन मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है जो भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर परिसर भारत और इंडोनेशिया के बीच…
Read More
प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को बड़ी गति प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया तथा जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन (एनटीबी) का उद्घाटन किया। जिसमें क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार और विश्व स्तरीय विमानन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। यह कार्यक्रम राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसानराव बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजारापु, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गजेंद्र…
Read More
प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक मान्यता दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गहन बुद्धि और शाश्वत आदर्श देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। श्री मोदी ने कहा, "उनका आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प में राष्ट्र को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखेगा।" प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया: स्वामी विवेकानंद जी के…
Read More
प्रधानमंत्री ने केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुश्री केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारत और पेरू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्‍लेख करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया: केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर हार्दिक बधाई। भारत पेरू के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को अत्यंत महत्व देता है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।…
Read More