10
Jul
नई दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथोनी अल्बानीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। यह कार्यक्रम भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्री स्टीव वॉ और सुश्री लिसा स्थलेकर सहित ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं। इस दौरे ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तंभों के रूप में खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से…
