PMModi

प्रधानमंत्री ने साहस और सुदृढ़ता की शक्ति का महत्व बताते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री ने साहस और सुदृढ़ता की शक्ति का महत्व बताते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि साहस देश को कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी एकजुट रहने और प्रगति, समृद्धि तथा आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में सुभाषितम् साझा किया। “चलन्ति गिरयः कामं युगान्तपवनाहताः। कृच्छ्रेऽपि न चलत्येव धीराणां निश्चलं मनः।। ” यह सुभाषितम बताता है कि प्रलय के समय तूफानी हवाओं से घिरे पहाड़ भी कांप उठते हैं और गतिमान हो जाते हैं, फिर भी सबसे गंभीर परीक्षाओं के बीच भी दृढ़ व्यक्ति का मन…
Read More
प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए। एक विशेष पहल के तहत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री के साथ मंदिर दर्शन के लिए उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण किया। 9वीं शताब्दी में निर्मित, प्रंबानन मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है जो भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर परिसर भारत और इंडोनेशिया के बीच…
Read More
प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को बड़ी गति प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया तथा जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन (एनटीबी) का उद्घाटन किया। जिसमें क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार और विश्व स्तरीय विमानन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। यह कार्यक्रम राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसानराव बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजारापु, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गजेंद्र…
Read More
प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक मान्यता दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गहन बुद्धि और शाश्वत आदर्श देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। श्री मोदी ने कहा, "उनका आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प में राष्ट्र को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखेगा।" प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया: स्वामी विवेकानंद जी के…
Read More
प्रधानमंत्री ने केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुश्री केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारत और पेरू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्‍लेख करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया: केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर हार्दिक बधाई। भारत पेरू के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को अत्यंत महत्व देता है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।…
Read More
राजस्थान के बालोतरा में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

राजस्थान के बालोतरा में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जी, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी, प्रेमचंद बैरवा जी, राजस्थान सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायक साथी, और मेरे प्यारे भाइयों-बहनों। मुझे बताया गया कि आज राजस्थान में 10-12 हजार स्थान पर लाखों की तादाद में इस कार्यक्रम में लोग जुटे हैं, और अभी मैं स्क्रीन पर भी देख रहा था, जहां भी देखूं, लोग ही लोग ही नजर आ रहे हैं। टेक्नॉलोजी के माध्यम से राजस्थान के कोने-कोने से जुड़े हुए, सभी मेरे राजस्थान के भाई बहनों को भी…
Read More
प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और जोधपुर में संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:15 बजे, प्रधानमंत्री बालोतरा जाएंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात जाएंगे। शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साणंद में स्थित सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) संयंत्र का…
Read More
प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सनदी लेखाकार दिवस के अवसर पर सनदी लेखाकार समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि सनदी लेखाकार भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत किया है, व्यवसायों को सहयोग दिया है, उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है और निवेशकों में विश्वास जगाया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा : सनदी लेखाकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सनदी लेखाकार समुदाय के सभी सदस्यों को…
Read More
प्रधानमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘हुल दिवस’ के अवसर पर विदेशी शासन के अन्याय का डटकर मुकाबला करने वाले सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे सभी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि जनजातीय गरिमा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: हूल दिवस मातृभूमि के लिए मर-मिटने वाले हमारे आदिवासी समाज के अद्भुत जज्बे का सशक्त प्रतीक है। भारतीय इतिहास के इस गौरवशाली अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे उन सभी वीर-वीरांगनाओं…
Read More
प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री इस आयोजन में शामिल हुए। श्री मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस वर्ष सेशेल्स अपनी स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है और यह भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की भी 50वीं वर्षगांठ है। इन विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए, भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की…
Read More