प्रधानमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘हुल दिवस’ के अवसर पर विदेशी शासन के अन्याय का डटकर मुकाबला करने वाले सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे सभी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि जनजातीय गरिमा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

हूल दिवस मातृभूमि के लिए मर-मिटने वाले हमारे आदिवासी समाज के अद्भुत जज्बे का सशक्त प्रतीक है। भारतीय इतिहास के इस गौरवशाली अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे उन सभी वीर-वीरांगनाओं को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने विदेशी शासन के अन्याय का डटकर मुकाबला किया। जनजातीय गरिमा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *